शोहरतगढ़। किशोरी को अपहरण करने वाले आरोपित महली गांव के टोला पकड़िहवा निवासी सलीम को पुलिस ने महला चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद पुलिस उसे न्यायालय में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग पुत्री का मोहम्मद सलीम ने अपहरण कर लिया है। आरोपी शादी-शुदा है।
आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस टीम तलाश कर रही थी। शुक्रवार को सूचना मिली कि आरोपी महला चौराहे पर है और नेपाल भागने की फिराक में है। मौके पर पुलिस टीम पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। टीम में खुनुवां चौकी इंचार्ज वीरेंद्र कुमार पासवान, आरक्षी पप्पू गुप्ता, आरक्षी अजीत कुमार शामिल रहे।