फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संदिग्ध युवक और युवती को पुलिस ने पकड़ा

Mon, 31 Aug 2026 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। स्थानीय कस्बे में एक निजी लाज पर रूम बुकिंग के लिए आए युवक और युवती को सूचना पर पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने युवती के परिजन को बुलाकर सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार युवती गोरखपुर क्षेत्र की रहने वाली है और सिद्धार्थनगर में शादी-विवाह में वेटर का कार्य करती है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शोहरतगढ़ कस्बे में स्थित एक लाज में एक युवती व युवक रूम लेने के लिए आए थे। लाज संचालक ने उनकी आईडी से पहचान की तो दोनों के समुदाय अलग-अलग थे। युवती की आईडी पर पता गोरखपुर क्षेत्र का था और युवक का पता सिद्धार्थनगर का था। मामले को संदिग्ध देखते हुए लाज संचालक ने रूम नहीं दिया। उसके बाद युवक और युवती बगल की दुकान पर मोबाइल बनवाने लगे। इसी दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस की पूछताछ में युवती ने बताया कि शादी-विवाह सहित अन्य कार्यक्रमों वेटर कार्य करते हैं। दोस्त के साथ शोहरतगढ़ आई थी। उसके बाद पुलिस ने परिजन को सूचना देकर बुलाया। रविवार को सुबह परिजनों से सुपुर्दगी नामा लिखवाकर उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें