खेसरहा में वाहनों की जांच करते थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा। स्रोत विज्ञप्ति
खेसरहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या कार्यक्रम को लेकर पुलिस अलर्ट है। सोमवार शाम एसओ खेसरहा अनूप कुमार मिश्र ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इसमें वाहनों के साथ ही झोला और बैग लेकर चल रहे लोगों की भी जांच की गई। इसके साथ ही यातायात नियम का पालन न करने वालों पर कार्रवाई करते हुए वाहनों का चालान काटा। विशेष अभियान में पुलिस टीम ने बिना हेलमेट और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दोपहिया चालकों पर कड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 70 दोपहिया वाहनों का ऑनलाइन चालान किया। थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि पीएम के कार्यक्रम को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। हर व्यक्ति और वाहन की जांच की जा रही है। भीड़भाड़ वाले इलाके पर विशेष नजर है। इसके साथ ही होटल लाज की जांच की गई है।