फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: राशन की दुकान के वायरल वीडियो पर प्रशासन की कार्रवाई, कोटेदार निलंबित

Mon, 24 Nov 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- भनवापुर ब्लाॅक क्षेत्र के जहदा मुस्तहकम गांव का मामला
विज्ञापन

भनवापुर। ब्लाॅक के ग्राम पंचायत जहदा मुस्तहकम में राशन वितरण के दौरान पत्थर से तौल करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। वायरल वीडियो में कोटेदार साधुराम का बेटा लाभार्थियों पत्थर से तौलकर को खाद्यान्न को देता हुआ स्पष्ट दिखाई दे रहा था। वीडियो सामने आते ही मामला तेजी से फैल गया, जिसके बाद जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक दीपचंद ने 22 नवंबर को मौके पर जांच की। जांच में कोटेदार साधुराम के विरुद्ध अनियमितताएं सही पाए जाने पर जिला पूर्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कोटेदार का अनुबंध पत्र तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कोटेदार का अनुंबध पत्र निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें