फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महफिल-ए-मिलाद में शायरों ने पेश किए कलाम

Sat, 13 Dec 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र के हल्लौर स्थित दरगाह अब्बास व जन्नतुलबकी की फातिमा जेहरा की जयंती को लेकर क
विज्ञापन
डुमरियागंज। पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की बेटी हजरत इमाम हुसैन की मां शहजादी फातिमा जेहरा की जयंती को लेकर हल्लौर में शुक्रवार को महफिल-ए-मिलाद का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें शायरों ने फातिमा जेहरा की शान में कलाम पेश किया। इस दौरान जन्नतुलबकी, दरगाह हजरत अब्बास और इमाम बारगाह वक्फ शाह आलमगीर सानी और इमाम बारगाह अबू तालिब की भव्य रूप से सजावट की गई थी। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के कस्बा हल्लौर स्थित दरगाह हजरत अब्बास पर शुक्रवार की दोपहर हुसैनी यूथ फाउंडेशन के तत्वावधान में महफिल का आयोजन किया गया। वहीं, जामा मस्जिद, जन्नतुलबकी, इमामबारगाह वक्फ शाह आलमगीर सानी तथा इमाम बारगाह अबू तालिब में बृहस्पतिवार की रात और शुक्रवार की दोपहर और शाम को जश्ने फातिमा जेहरा का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें