सिद्धार्थनगर। विधानसभा क्षेत्र बांसी के देहात मंडल के बूथ संख्या-84 पर भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान व विधायक जय प्रताप सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।
इस दौरान बांसी के विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए विचार, समाज सेवा, नवाचार, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र के विकास से जुड़े हर व्यक्ति को प्रेरित करते हैं। जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल देशवासियों को जोड़ता है। इटवा प्रतिनिधि के अनुसार, पूर्व शिक्षामंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने रविवार को नगर पंचायत बिस्कोहर निवासी बैजनाथ गुप्ता के आवास पर पीएम के मन की बात कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ सुना। इस दौरान चेयरमैन बिस्कोहर अजय गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष कौशल, महामंत्री राजकिशोर सोनी, राजमणि दूबे मौजूद रहे।
बिस्कोहर। प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पंचायत बिस्कोहर के वार्ड नंबर-15 विश्वनाथ नगर के बूथ संख्या-21 मोहल्ला प्राइवेट बस अड्डे के पास रविवार को मन की बात सुनीं। इस दाैरान नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता, बैजनाथ गुप्ता, सचिन गुप्ता, डा. राजमणि दूबे, एडवोकेट संतोष कुमार, किशोर सोनी, राम नरेश मौजूद रहे। भारतभारी प्रतिनिधि के अनुसार, आदर्श नगर पंचायत स्थित भाजपा कार्यालय पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुना गया। नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा उपस्थित रहे।