फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान पूरी करते हैं भक्तों की मनोकामना

Mon, 15 Dec 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 मल्हवार स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर पर आयोजित सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ और मानस विराट संत सम्मेलन में आयोजित श्रीराम कथा तीसरे दिन जारी रही। रविवार की रात कथा वाचक पंडित सियाराम पांडेय ने कहा कि भगवान अपने भक्तों की भक्ति से प्रसन्न होकर उनके मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण करते हैं।
विज्ञापन

कथा के दौरान भगवान शिव व माता सती के चरित्र तथा उनके विवाह की कथा का रसपान कराते हुए उन्होंने कहा कि भगवन शिव को जन्म-जन्मांतरों तक अपने पति के रूप में पाने के लिए माता सती ने कठोर तपस्या और भक्ति की थी। अपना सबकुछ त्याग कर वह केवल भगवान शिव की भक्ति में लीन रही। परिणाम स्वरूप भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त किया। इसी दौरान भगवान के जन्म का भी वर्णन किया गया। इस मौके पर सत्य नारायण पांडेय, रविंद्र शर्मा, प्रमोद, शिव कुमार, रानू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें