सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर क्षेत्र के बूड़ा गांव निवासी प्रेम मिलन शुक्ल ने मुख्यमंत्री के जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत कर आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर में लापरवाही की वजह से नवजात के जन्म लेने से पहले ही मौत हो गई। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने बताया कि बहु अंजनी उपाध्याय के प्रसव पीड़ा होने पर 19 अक्तूबर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। 20 अक्तूबर तक नार्मल डिलीवरी की बात कही जा रही थी। 21 की सुबह नौ बजे बताया गया कि पेट में ही बच्चा मर गया है। इसके बाद ऑपरेशन कर बच्चा बाहर निकाला गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज में जच्चा-बच्चा के साथ लापरवाही हुई है। इससे बच्चा पेट में ही मर गया। उन्होंने सीएमओ, डीएम को भी शिकायत की है।