चकचई में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता मे दौड लगाते और वालीबाल खेलकूद मे दमखम दिखाते छात्र छात्राएं
- डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के चकचई स्थित रफी मेमोरियल इंटर कॉलेज में दो दिवसीय खेल स्पर्धा का हुआ शुभारंभ
डुमरियागंज। क्षेत्र के चकचई स्थित रफी मेमोरियल इंटर कॉलेज में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। विधानसभा स्तरीय बालक एवं बालिकाओं जूनियर व सीनियर वर्ग सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को डुमरियागंज विधायक सैय्यदा खातून ने दीप प्रज्वलित और ध्वजारोहण करके किया। इस दौरान प्रधानाचार्य काजी अहमद फरीद अब्बासी, बलवंत कुमार यादव खेल आयोजक, कपिल देव, इरशाद अहमद, राम किशोर वर्मा, रफीकुल्लाह आदि मौजूद रहे।
-
प्रतियोगिता में इन खिलाड़ियों का रहा दबदबा
दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन प्रतियोगिता में जूनियर बालिका वर्ग 100 मीटर व 800 मीटर की दौड़ में खुशबू, बालक 800 मीटर की दौड़ में राज, 200 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में सिकंदर और 400 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में श्रेयांश अव्वल रहे। विधायक सैय्यदा खातून ने इन्हें मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके डुमरियागंज विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजनों से गांव की प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलेगा जो आगे जाकर अपना नाम रोशन करेंगे। प्रतियोगिता में वॉलीबाल, गोलाक्षेपण, कबड्डी सहित अन्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।