फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Fri, 18 Sep 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ में हुई प्रतियोगिता, 31 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग
विज्ञापन

- विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर किया सम्मानित, मंडलीय प्रतियोगिता के लिए दी शुभकामनाएं
सिद्धार्थनगर। राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ में जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन प्रधानाचार्य दयाशंकर यादव ने किया। विभिन्न विद्यालयों से 31 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अलग-अलग आयु और भार वर्ग में खिलाड़ियों ने मुकाबले में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
17 आयु वर्ग बालिका के 35 से 38 किलोग्राम भार वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज तेतरी बाजार की पूजा प्रथम और प्राची द्वितीय रहीं। 38 से 42 किलोग्राम में राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ की खुशी प्रथम, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज तेतरी बाजार की सविता द्वितीय और राजकीय इंटर कॉलेज पचमोहिनी की नाजनीन तृतीय रहीं। 44 से 46 किलोग्राम में राजकीय इंटर कॉलेज पचमोहिनी की कल्पना प्रथम और राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ की सोनम द्वितीय रहीं। 46 से 49 किलोग्राम में राजकीय इंटर कॉलेज पचमोहिनी की प्राची प्रथम और अर्पिता द्वितीय रहीं।
विज्ञापन

19 आयु वर्ग बालिका के 42 से 44 किलोग्राम में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज तेतरी बाजार की उजमा प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज पचमोहिनी की नेहा द्वितीय और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बांसी की साधना तृतीय रहीं। 46 से 49 किलोग्राम में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बांसी की शिवन्या सोनी प्रथम, गीता द्वितीय और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज तेतरी बाजार की अमृता तृतीय रहीं। 63 किलोग्राम भार वर्ग में रतन सेन इंटर कॉलेज बांसी की गरिमा पांडेय प्रथम रहीं। 55 से 56 किलोग्राम में रतन सेन इंटर कॉलेज बांसी के शाहनवाज प्रथम और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज तेतरी बाजार की माबिया बानो द्वितीय रहीं।
14 आयु वर्ग बालक में रघुवर प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज तेतरी बाजार के उत्कर्ष पासवान प्रथम रहे। 14 आयु वर्ग बालिका में राजकीय इंटर कॉलेज पचमोहिनी की साक्षी प्रथम और सरिता द्वितीय स्थान पर रहीं। 17 आयु वर्ग बालक के 48 से 51 किलोग्राम में राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ के दिव्यांश पांडेय प्रथम रहे। 63 से 68 किलोग्राम में ललिता इंटर कॉलेज चौखड़ा के दिलेर मौर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

समापन समारोह में जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया। उन्होंने मंडलीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान राम नवल, दौलत बाबू गुप्ता, सैफुल्लाह, मोनिका यादव, स्नेहा श्रीवास्तव, विद्यासागर साहनी, सोहेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें