फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पेट्रोलियम पदार्थों की तलाश में खोदे गड्ढे, हुई बोरिंग

Sat, 13 Dec 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
खेसरहा क्षेत्र के छितही गांव में पेट्रोलियम गैस की खोज करते कंपनी के कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
घोसियारी। खेसरहा ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम छितही में कच्चे पेट्रोलियम पदार्थ की खोज के लिए शुक्रवार को सर्वे हुआ। इसके तहत यहां पर छह जगहों पर बोरिंग की गई, जहां पर शनिवार को 20 से 30 फीट नीचे विस्फोट कर भूकंपीय डाटा के आधार पर पेट्रोलियम पदार्थों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन

अल्फा जिओ लिमिटेड कंपनी ने यहां सर्वे शुरू किया है जो कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के खोज करने वाली देश की सबसे बड़ी सरकारी स्वामित्व वाली तेल और गैस कंपनी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ओएनजीसी) से संबद्ध है।
ओएनजीसी से संबद्ध निजी कंपनी अल्फा जिओ लिमिटेड के कर्मचारियों ने ग्राम छितही में सुबह 10 बजे पहुंचे, जहां बिजली तार बिछाकर व संबंधित किसानों के खेत में किसानों से बातचीत कर बोरिंग प्रक्रिया शुरू करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें