फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई पीजी की पढ़ाई

Mon, 01 Dec 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में पीजी की पढ़ाई के लिए तीन छात्रों ने सोमवार को प्रवेश लिया है। इसमें से दो छात्र बायोकेमिस्ट्री में जबकि एक छात्र ने कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग में दाखिला लिया है। जिले में पीजी की पढ़ाई शुरू होने से जहां स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बेहतर होंगी, वहीं रिसर्च क्षेत्र में भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में संचालित बायोकेमिस्ट्री व कम्युनिटी मेडिसिन विषयों में पीजी की कक्षाएं संचालित करने की अनुमति मिली थी, इन दोनों विषयों में छह सीटों पर मंजूरी मिली हैं। मेडिकल कॉलेज में पांच वर्ष से यूजी की कक्षाओं का संचालन भी किया जा रहा है। ऐसे में आगामी सत्र में पीजी की पढ़ाई करने के लिए 100 छात्र-छात्राएं कॉलेज कैंपस में ही तैयार हो जाएंगे। उनमें जो छात्र छात्राएं प्रवेश परीक्षा क्वालिफाई करेंगे, उन्हें यहीं प्रवेश मिल सकेगा।
वहीं, इस वर्ष ही पहले राउंड के प्रवेश में दोनों विषयों में तीन छात्रों ने प्रवेश लिया है। इन छात्रों को 26 नवंबर को ही अलाॅट कर दिया गया था। इसमें से बायोकेमिस्ट्री में जया सिंह व नरेंद्र कुमार ने प्रवेश लिया हैं जबकि कम्युनिटी मेडिसिन में सुनील कुमार श्रीवास्तव प्रवेशित हुए हैं। जिले में पीजी की पढ़ाई शुरू होने से जहां स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी। वहीं रिसर्च क्षेत्र में बढ़ावा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें