घोसियारी। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग और सहयोगी संस्था सिनर्जी संस्था की टीम ने खेसरहा ब्लॉक में नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके जरिये धमौरा, परसौना, एकड़ेंगवा और बरौनिया गांवों में एनीमिया से बचाव, स्वच्छता, टीकाकरण एवं नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। बनारस से आए अतुल उपाध्याय और रीता मिश्र की टीम ने नाटक के माध्यम से स्वच्छता अभ्यासों जैसे हाथ धोना, शौचालय उपयोग और जल संरक्षण को प्रोत्साहित करने के साथ नशा मुक्ति के लिए तंबाकू, शराब आदि के हानिकारक प्रभावों को दर्शाने आदि को लेकर लोगों कि जागरूक किया।