फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बीवी जीरामजी जन जागरण चौपाल का हुआ आयोजन

Mon, 26 Jan 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- भवानीगंज कस्बा स्थित दुर्गा मंदिर पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

भवानीगंज। क्षेत्र के भवानीगंज कस्बा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को जन जागरण अभियान के तहत जन चौपाल और खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री का लक्ष्य भारत को विकसित बनाना है, जिसको लेकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को बेहतर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना के तहत अब श्रमिकों को 125 दिन का काम मिलेगा। यह योजना मनरेगा का नया रूप है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के विजन को आसानी से हासिल करना है। स्थानीय ग्रामीणों की मांग पर सांसद जगदंबिका पाल ने कस्बे के मुख्य चौराहे पर स्थित ट्रांसफॉर्मर को हटवाने और एक रोडवेज बस अयोध्या धाम होते हुए लखनऊ तक चलवाने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भवानीगंज को नगरपंचायत का दर्जा भी दिलाने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान सांसद जगदंबिका पाल की उपस्थिति में लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भी सुना। इस मौके पर सांसद द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान अनिल सोनी, राजेश द्विवेदी, सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव, राजकुमार चौधरी, नौरंगी गुप्ता, राकेश दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें