फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बस स्टेशन बनने का रास्ता साफ, जल्द शुरू होगा काम

Wed, 16 Sep 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
रोड़वेज सिद्धार्थनगर पर खड़ी बस। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र में एक साथ दो नए रोडवेज बनाए जाने का रास्ता साफ हो गया है। शोहरतगढ़ और बढ़नी में रोडवेज स्टेशन बनाने के लिए प्रशासन की ओर से कुछ स्थानों पर भूमि चिह्नित भी की जा चुकी है। अब जल्द ही दो रोडवेज स्टेशन की सौगात मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन

जनपद का शोहरतगढ़ तहसील मुख्यालय नेपाल बॉर्डर से लगा हुआ। इसमें शोहरतगढ़ बाॅर्डर से 12 किलोमीटर दूरी पर है जबकि बढ़नी सीमा पर स्थित है। यहां क्षेत्र के लोगों के साथ ही नेपाल से बड़ी संख्या में लोग आते हैं लेकिन तहसील मुख्यालय होने के बाद रोडवेज स्टेशन न होने से हजारों की संख्या में आने वाले यात्रियों को निजी वाहनों से यात्रा करना पड़ता है।
इससे किराया के साथ खतरा भी बना रहता था। सड़क पर लोग खड़े होकर यात्रा करने का विवश होना पड़ता है। रोडवेज स्टेशन बनाने की मांग हो रहा थी लेकिन प्रक्रिया लटकी हुई थी। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद मांग करने वालों में खुशी है। दो रोडवेज स्टेशन के बनने से शोहरतगढ़ क्षेत्र के ही नहीं बल्कि नेपाल से आने वाले हजारों यात्रियों का सफर आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों में प्रसन्नता : तुलसियापुर। बढ़नी में बस स्टेशन के बनने से क्षेत्रीय लोगों के साथ-साथ नेपाली यात्रियों को भी धूप-बारिश में खड़े होकर बस का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। शोहरतगढ़ व बढ़नी में काफी समय से क्षेत्रीय लोगों ने बस स्टेशन निर्माण के लिए जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से गुहार भी लगाई।
अमर उजाला ने भी कई बार बढ़नी व शोहरतगढ़ में बस स्टेशन निर्माण के लिए प्रमुखता से खबर प्रकाशित की है। क्षेत्र के प्रदीप कमलापुरी, दुर्गेश पांडेय, मनोज सोनी, अशोक पासवान, विजय गुप्ता, विष्णु सिंह, अनिल मिश्र आदि ने कैबिनेट की स्वीकृति मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि एक ही विधानसभा के दो जगहों पर बस स्टेशन निर्माण के लिए कैबिनेट से मंजूरी मिली हो।्
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें