फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: परसा रेलवे स्टेशन पहुंचने में होगी आसानी, बनेगी सड़क

Fri, 06 Feb 2026 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। बढ़नी ब्लाॅक के परसा स्टेशन गांव से परसा रेलवे क्राॅसिंग तक की सड़क के दिन बहुरने वाले हैं। शासन द्वारा 312.70 लाख रुपये की कार्ययोजना मंजूर किए जाने के बाद क्षेत्रीय लोगों में हर्ष व्याप्त है। इस मार्ग के बनने से क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों के अलावा नेपाल के लोगों के लिए परसा रेलवे स्टेशन तक आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन

बढ़नी ब्लाॅक के परसा स्टेशन गांव से परसा रेलवे क्राॅसिंग तक की सड़क में रख-रखाव और मरम्मत के अभाव में मार्ग गड्ढे बन गए हैं, जिससे आवागमन में लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। यह दशा करीब पांच वर्षों से बनी हुई है। यह सड़क परसा रेलवे स्टेशन होकर नेपाल सीमा पर स्थित लोहटी तक जाती है। पहले कराए गए मरम्मत कार्य के दौरान मार्ग पर बिछाई गई गिट्टियां उखड़ गईं हैं और तारकोल का कही अता-पता नहीं चल रहा है। इससे सड़क बदहाल हो गई है। रात और बरसात के समय मार्ग पर चलना काफी जोखिमभरा हो जाता है। राहगीर व बाइक सवार अक्सर सड़क पर बने गड्ढों की वजह से गिरकर चोटिल होते रहते हैं।
इस मार्ग पर परसा रेलवे स्टेशन के अलावा आंखेरहिया, चंदवा, इमिलिया, सहिनवारे, बोहली, खरिकौरा, चंदई, लोहटी सहित अन्य गांव के ग्रामीण आवागमन करते हैं। इन गांवों के ग्रामीण काफी दिनों से मार्ग के मरम्मत की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

उनकी मांग के बाद पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड एक की ओर से तैयार की गई 312.70 लाख रुपये की कार्ययोजना को शासन की मंजूरी मिल गई है। धन अवमुक्त होने के बाद विभाग ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें