सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में आयोजित नौवें दीक्षांत समारोह में डोनर मेडल पाने वाले छात्राओं के साथ उनके अभिभावक भी मंच पर कुलाधिपति के सामने जाएंगे। इसकी सूचना एक दिन पूर्व मेधावियों को दे दी गई है।
बीएड में सर्वाेच्च अंक पाने वाली आकृति श्रीवास्तव को राजा रत्न सेन स्मृति स्वर्ण पदक और प्रो. सुमित्रा सिंह स्वर्ण पदक दिया जाएगा। बीएससी होम साइंस में सर्वाेच्च अंक पाने वाली ज्योति पासवान को स्व प्रेमलता पांडेय स्मृति स्वर्ण पदक व स्व. द्वारिक नाथ सिंह और द्रोपदी सिंह स्वर्ण पदक से नवाजा जाएगा।
वहीं, गणित में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली सची मिश्रा को प्रो. शिब्बन लाल सक्सेना स्वर्ण पदक व रामदुलारी लखेर स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। इतके साथ ही बीए में सर्वोच्च अंक पाने वाली पुष्पलता यादव काे ठाकुर वेणी माधव सिंह स्मृति स्वर्ण पदक, एमएड में सर्वोच्च अंक पाने वाली सुरभि सिंह को जानकी सिंह स्वर्ण पदक, राजनीति विज्ञान में सर्वोच्च अंक पाने वाली निक्कू गुप्ता को स्व. कमाल यूसुफ मलिक स्मृति स्वर्ण पदक, स्नातक स्तर पर वाणिज्य संकाय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली अर्पिता शर्मा को हरिद्वार भट्ट सोनपति देवी स्मृति स्वर्ण पदक, अर्थशास्त्र में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली शांभवी पाठक को अयोध्या प्रसाद द्विवेदी स्मृति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा।