फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आठ सूत्रीय मांगों के समाधान के लिए पंचायत सहायकों ने दिया धरना

Mon, 08 Sep 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
नौगढ़ ब्लॉक परिसर में प्रदर्शन करते पंचायम सहायक। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पंचायत सहायकों ने सोमवार को अपनी आठ सूत्रीय मांगों के समाधान के लिए नौगढ़ ब्लाॅक कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। इसमें मानदेय बकाया भुगतान, सहज आईडी का रीन्यूअल कर धनराशि जारी करने, विभागीय कार्य के लिए सरकारी मोबाइल देने की मांग की। पंचायत सहायकों ने कहा कि मिशन अंत्योदय के तहत श्रमदान का भुगतान नहीं किया जा रहा है। पंचायत सहायकों को अन्य विभाग का कार्य को न थोपा जाए। पंचायत सहायकों को केवल पंचायतीराज विभाग का कार्य दिया जाए। क्राॅप सर्वे पंचायत सहायकों के लिए एक जटिल कार्य है। इससे अलग किया जाए। आयुष्मान कार्ड का बकाया भुगतान तत्काल किया जाए। पंचायत सहायकों को सरकारी धन से बीमा की सुविधा दिलाया जाए। वरना संगठन आर पार की लड़ाई के लिए विवश होगा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि पंचायत सहायकों की मांगें जायज है। कार्यक्रम के अंत में खंड विकास अधिकारी सर्वेश मोहन व एडीओ पंचायत संजय पांडेय के आश्वासन के बाद धरना-प्रदर्शन को समाप्त किया। इस दौरान गोविंद वर्मा, जितेंद्र वर्मा, मधु मिश्रा, प्रतिमा पांडेय, चांदनी, अस्मिता यादव आदि की मौजूदगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें