फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बारिश का सिलसिला थमा तो सूखने लगी धान की फसल

Wed, 16 Sep 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
घोसियारी। खेसरहा ब्लॉक क्षेत्र में कई दिनों से बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में धान की फसल को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। नमी कम होने से फसल सूखने के कगार पर पहुंचने लगी है। बारिश के इंतजार में किसान अब पंपसेट चलाकर खेतों की सिंचाई करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के छितही, घोसियारी बाजार, बदुरगहना, टिकरी पकरिया सहित आसपास के गांवों में धान की फसल को इस समय पानी की जरूरत है। लगातार मौसम साफ रहने से खेतों की नमी कम हो रही है। किसानों का कहना है कि समय से बारिश नहीं हुई तो धान की पैदावार प्रभावित हो सकती है। पंपसेट से सिंचाई करने पर किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें