फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: परिषदीय विद्यालयों में शुरू हुई मौखिक परीक्षा

Tue, 26 Aug 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में तिमाही परीक्षा का आगाज सोमवार को हो गया। पहले दिन कक्षा एक से लेकर पांच तक के बच्चों की सभी विषयों की मौखिक परीक्षा उपस्थित शिक्षकों ने कराई। भनवापुर ब्लाॅक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय महुआ खुर्द में इंचार्ज प्रधानाध्यापक भागीरथी यादव, सहायक अध्यापक अजय प्रताप यादव व शिक्षामित्र सरिता मौजूद मिली। विद्यालय में पंजीकृत 69 बच्चों के सापेक्ष 50 बच्चे उपस्थित रहे। सहायक अध्यापक अजय प्रताप यादव बच्चों का मौखिक परीक्षा ले रहे थे। फल में केला वितरित किया गया था। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय हिजुरा में इंचार्ज प्रधानाध्यापक रामसेवक यादव व सहायक अध्यापक आनंद वर्मा मौजूद रहे। स्कूल में पंजीकृत 62 बच्चों में शत-प्रतिशत उपस्थिति रही, जिनकी मौखिक परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें