सिद्धार्थनगर। नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडेय ने आयुक्त बस्ती मंडल को शिकायती पत्र नगर पंचायत इटवा के चेयरमैन द्वारा अवैध निर्माण कार्य कराए जाने का आरोप लगाया है। शनिवार को भेजे पत्र में उन्होंने कहा कि इटवा कस्बे में सीएचसी के पुराने भवन के ध्वस्तीकरण के बाद अब वहां नए भवन का नवनिर्माण होना है। इसका संभावित गेट पुराने से कुछ दूरी पर आ रहा है। इसी गेट के सामने चेयरमैन द्वारा रैन-बसेरा बनाया जा रहा है। इससे सीएचसी का आवागमन बाधित होगा जो उचित नहीं है।