फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विपक्षियों पर दबंगई का आरोप

Tue, 28 Oct 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उसका बाजार। क्षेत्र के गंगाधरपुर निवासी राजमती और शशिकला ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर गांव के कुछ लोगों पर दबंगई की शिकायत की है। एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। राजमती ने प्रार्थना देकर विपक्षियों की ओर से रविवार की सुबह मारपीट करने, जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में कई वीडियो भी साक्ष्य के रूप में पुलिस अधीक्षक को दिखाया है, वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग गोलबंद होकर मारपीट कर रहे हैं। वहीं इसी गांव की शशिकला ने भी पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर उन्हीं लोगों पर दबंगई करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने कहा कि शिकायत मिली है। किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। पुलिस को गांव में शांति स्थापित करने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें