फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: फसल बीमा कराने का 31 तक माैका

Thu, 06 Aug 2026 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ सीजन-2026 के अंतर्गत ऋणी किसान 31 अगस्त और गैर ऋणी किसान 14 अगस्त तक फसल का बीमा करा सकते हैं। प्राकृतिक आपदा से फसल को नुकसान होने पर बीमित किसानों को क्षतिपूर्ति का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी रवि शंकर पांडेय ने बताया कि खरीफ-2026 के लिए जिले में यूनिवर्सल सोंपो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को नामित किया गया है। धान की फसल के लिए प्रति हेक्टेयर 86,200 रुपये का बीमा कवर निर्धारित किया गया है जबकि किसान को मात्र 1,724 रुपये प्रति हेक्टेयर प्रीमियम अंश जमा करना होगा। योजना के तहत असफल बुवाई, प्रतिकूल मौसम, प्राकृतिक आपदाओं, कीट और रोगों से फसल को हुई क्षति, ओलावृष्टि, बादल फटना, भूस्खलन, आकाशीय बिजली बीमा सुरक्षा में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें