फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आठ माह में ही उखड़कर बिखर गया ओपन जिम, गुणवत्ता पर उठे सवाल

Tue, 20 Oct 2026 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोटन। लोटन ब्लॉक के नेतवर गांव में ओपन जिम के उपकरण आठ माह के भीतर ही उखड़कर टूट गए। इससे ग्रामीणों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ब्लॉक क्षेत्र की कुछ ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत तो कुछ में क्षेत्र पंचायत के माध्यम से ओपन जिम स्थापित कराए गए हैं। नेतवर गांव में क्षेत्र पंचायत की ओर से करीब एक साल पहले टेंडर प्रक्रिया के बाद ओपन जिम का निर्माण कराया गया था। ग्रामीणों के मुताबिक, इस पर करीब चार लाख रुपये खर्च किए गए। हालांकि, स्थापना के आठ माह के भीतर ही उपकरण उखड़कर टूटने लगे और अब इस्तेमाल के लायक नहीं रह गए हैं। कम समय में उपकरणों की यह स्थिति निर्माण में प्रयुक्त सामग्री और गुणवत्ता की जांच की जरूरत को सामने ला रही है।

ग्रामीणों ने उठाए गुणवत्ता पर सवाल
ओपन जिम के निर्माण में सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ है। मानक के अनुरूप उपकरण नहीं लगाए जाने के कारण जिम जल्द ही खराब हो गया।
- जितेंद्र सिंह, ग्रामवासी

ओपन जिम के उपकरणों की गुणवत्ता ठीक नहीं होने के कारण वे जल्दी टूट गए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- योगेंद्र सहानी, ग्रामीण

जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन
खंड विकास अधिकारी सर्वेश मोहन ने कहा कि मामला गंभीर है। इसकी जांच कराई जाएगी और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें