फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सभी धर्मों के सम्मान से ही सही दिशा में जा सकता है देश

Sat, 29 Nov 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- देश की आजादी में बहादुर शाह जफर के योगदान विषय पर गोष्ठी का हुआ आयोजन
विज्ञापन

ढेबरूआ। बढ़नी ब्लॉक के दुधवनिया बुजुर्ग में शनिवार को 1857 प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में बहादुर शाह जफर का योगदान विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख इतिहासकार प्रो. राम पुनियानी ने किया। प्रो. राम पुनियानी ने कहा कि आपसी भाईचारा व सभी धर्मों के सम्मान से ही देश सही दिशा में जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संविधान का पालन कर व धर्म के नैतिकता वाली पार्टी के साथ वर्तमान पीढ़ी को चलने की जरूरत है। आज संविधान का अपमान हो रहा है। भावनात्मक मुद्दे से नफरत फैलाई जा रही है। नफरत का बीज न परोसकर समाज के पुनर्निर्माण की जरूरत है। बराबरी के आंदोलन में सहभागिता निभाएं। आज समस्या को सही ढंग से समझ कर उसके निदान की पहल करने की जरूरत है। प्रो. रविकांत ने कहा कि वर्तमान सरकार देश के लोगों को गुमराह कर रही है। पूर्वजों के इतिहास को गलत तरीके से पेश कर भविष्य को विकलांग बनाने की साजिश हो रही है। कहा कि देश में जातिवादिता संकीर्ण विचारधारा को जन्म दे रहा है। देश की आजादी के लिए अमर शहीदों को याद करते हुए उन्हें सम्मान देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

इस दौरान शकीला शाहीन, बेगम समीना, बदरे आलम, विधायक सैय्यदा खातून, पूर्व सांसद लालमणि प्रसाद, पूर्व सांसद चंद्रशेखर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें