-डुमरियागंज ब्लॉक सभागार में मतदाता गहन पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण
डुमरियागंज। ब्लाक सभागार में सोमवार को आयोजित प्रशिक्षण बैठक में एसडीएम राजेश कुमार ने सभी बीएलओ को निर्देश दिया कि मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के गणना प्रपत्रों को हर हाल में 30 नवंबर तक ऑनलाइन फीड कर दिया जाए। इस दौरान बीएलओ को ऑनलाइन गणना प्रपत्र फीड करने के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।
एसडीएम राजेश कुमार ने प्रपत्रों की शुद्धता और समयबद्धता पर विशेष जोर दिया।इस दौरान बीएलओ को फीडिंग प्रक्रिया, तकनीकी बिंदुओं व आवश्यक सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी गई। बैठक में बीडीओ कार्तिकेय मिश्र ने भी बीएलओ को सहयोगपूर्वक और पारदर्शी तरीके से कार्य निपटाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के अद्यतन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान प्रभारी एडीओ पंचायत विनीत सिंह, अंकित त्रिपाठी, हरिशंकर सिंह, विनय सिंह, रणविजय यादव, श्याम बहादुर यादव, अखिलेश पाण्डेय, श्रीष कुमार देवनारायण गौड़, अनीस सिंह, अवनीश सिंह, अमित त्रिपाठी मौजूद रहे।
-