पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के पकड़ी से भेड़िहवा तक जाने वाले एक किलोमीटर संपर्क मार्ग की गिट्टियां उखड़कर गड्ढों तब्दील हो चुकी है, जिससे इस मार्ग से राहगीरों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। हल्की सी बारिश में सड़क पर पानी इकट्ठा हो जाता है, जिससे इस मार्ग पर आवागमन दुश्वार हो जा रहा है। इसको सही कराने के लिए कई बार जिम्मेदारों से कह चुके हैं पर अभी तक इसे सही नहीं किया गया। इसी क्षेत्र के जुगानी यादव, मोहन, रामकेश, किशन, तुलसीराम, प्रदीप भारती, राजेश, जयराम आदि लोगों ने इसको सही कराने की मांग की है।