कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक करते डीएम शिवशरणप्पा जीएन।
सिद्धार्थनगर। डीएम शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान डीएम ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि एसडीएम से मिलकर छात्रों का जन्म प्रमाणपत्र तत्काल बनवाएं वरना संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने पीएमश्री स्कूल फेज वन एवं फेज टू में गैप्स के पैरामीटर की समीक्षा की गई। सभी बीईओ को निर्देश दिया कि जूता मोजा ड्रेस की धनराशि डीबीटी के माध्यम से भुगतान हो गई है। अभिभावकों को से ड्रेस, जूता मोजा आदि खरीदने के लिए प्रेरित करें। विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति ड्रेस, जूता मोजा में सुनिश्चित कराएं। विद्यालयों में जो भी कंपोजिट ग्रांट, स्पोटर्स ग्रांट, टीएलएम ग्रांट आदि प्राप्त एवं व्यय हुआ है एवं टीचिंग टाइम टेबल अंकित कराएं। निपुण लक्ष्य के लिए जारी गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित कराएं। पीएम श्री स्कूलों में एमडीएम शेड, टाइलिंग, छत मरम्मत, बाउंड्री वॉल आदि का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। डीएम ने निर्देश दिया कि बीएसए और बीईओ विद्यालयों का निरीक्षण करें। बैठक में सीडीओ बलराम सिंह, सीएमओ डाॅ. रजत कुमार चौरसिया, पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, बीएसए शैलेश कुमार, डीपीआरओ वाचस्पति झा आदि मौजूद रहे।