फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से ही मिल जाती पापों से मुक्ति

Mon, 23 Nov 2026 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- डुमरियागंज के आजाद नगर वार्ड में चल रही सात दिवसीय कथा के दूसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन

- कथावाचक ने सत्कर्म और भगवान की भक्ति का बताया महत्व
शाहपुर। डुमरियागंज नगर के वार्ड नंबर दो आजाद नगर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन रविवार रात कथावाचक पं. अलोकानंद ने श्रद्धालुओं को भागवत कथा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण मात्र से मनुष्य के पापों का नाश होता है।
कथावाचक ने कहा कि जिस स्थान पर कथा होती है, वहां भगवान का वास होता है। भगवान के नाम का जाप करने से सभी विपत्तियां दूर होती हैं। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। भगवान श्रीकृष्ण ने कर्म को प्रधान बताया है। मनुष्य को हमेशा अच्छे कर्म करने चाहिए, क्योंकि सत्कर्म का फल अच्छा और बुरे कर्मों का परिणाम बुरा होता है। उन्होंने कहा कि भगवान की कृपा के बिना कुछ भी संभव नहीं है। मनुष्य को अपने जीवन में सदाचार और भक्ति को अपनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने गोकर्ण और धुंधकारी का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि गोकर्ण के दुराचारी भाई धुंधकारी ने भी मनोयोग से भागवत कथा का श्रवण किया तो उसे मोक्ष की प्राप्ति हुई। भागवत कथा ऐसा अमृत है, जिसका जितना श्रवण किया जाए, उतनी ही आत्मिक शांति मिलती है। कथा के दौरान मुख्य यजमान विजय कुमार सोनी, मधुसूदन अग्रहरि, रूपेश सोनी, विमल सोनी, रानू पांडेय, गोपाल शुक्ला, अनिरुद्ध मिश्रा और अभिषेक पांडेय सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें