फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चोरी के ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ एक गिरफ्तार, तमंचा बरामद

Tue, 13 Oct 2026 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बांसी कोतवाली पुलिस और जनपदीय एंटी थेफ्ट टीम ने मंगलवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के मामले में सोनू लोध निवासी पुरनजोत, थाना खेसरहा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी का ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक तमंचा बरामद हुआ है।
एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद ने बताया कि 18 अगस्त की रात बांसी थाना क्षेत्र के भरथना गांव स्थित गिट्टी प्लांट से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी होने की तहरीर मिली थी। प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच के लिए बांसी पुलिस, एंटी थेफ्ट टीम और सर्विलांस की संयुक्त टीम गठित की गई थी।
विज्ञापन

मंगलवार को चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी का ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर काजी रुधौली से देवरिया जाने वाली नहर पटरी से गुजरने वाला है। पुलिस टीम ने नहर पटरी पर घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया। आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन संकरा रास्ता होने के कारण सफल नहीं हो सका। पुलिस ने उसे ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत पकड़ लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को गिट्टी प्लांट से चोरी करने और उसे बेचने के लिए संतकबीरनगर ले जाने की बात बताई। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा भी बरामद किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें