खुनुवां। कपिलवस्तु पुलिस ने रविवार को विशेष अभियान के दौरान रिजवान अली शाह निवासी चनई, वार्ड नंबर चार, शिवराज नगरपालिका, कपिलवस्तु को चंद्रौटा चौक से गिरफ्तार किया। कपिलवस्तु जिला न्यायालय की ओर से उपलब्ध फैसले के रिकॉर्ड और आरोपियों की विस्तृत जानकारी के आधार पर पुलिस को उसकी तलाश थी। पुलिस सूचना अधिकारी रिपेंद्र कुमार सिंह के अनुसार, गोपनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर भी तलाशी ली, जहां से एक छिपा हुआ कट्टा (पिस्टल) बरामद किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कपिलवस्तु जिला न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सात दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया। पुलिस आगे की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश में है कि आरोपी इस अवैध हथियार का इस्तेमाल किस उद्देश्य से कर रहा था।