फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चोरी के पांच मोबाइल और नकदी के साथ एक गिरफ्तार, बाल अपचारी भी पकड़ा

Mon, 26 Oct 2026 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन और स्कूल से चोरी करने वाले आरोपी को पकड़ा, बाल अपचारी भी हिरासत में
विज्ञापन

गोरखपुर रेलवे स्टेशन से मोबाइल और शोहरतगढ़ के सरकारी स्कूल से सामान चोरी करने का आरोप
सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु थाना पुलिस ने सोमवार को चेकिंग के दौरान चोरी के पांच मोबाइल फोन, 4,015 रुपये भारतीय मुद्रा और 100 रुपये नेपाली मुद्रा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके साथ एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों ने गोरखपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन में मोबाइल चोरी करने के साथ ही शोहरतगढ़ क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय में चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
एसओ कपिलवस्तु विनय प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार को एंटीथेफ्ट टीम, सर्विलांस सेल और कपिलवस्तु थाना पुलिस की संयुक्त टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्राम गौरी पोखरभिटवा तिराहे के पास पुलिया से सुमित उर्फ महाकाल निवासी बेलहिया चौराहा, कांशीराम आवास, सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार किया गया। वहीं, एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में दोनों ने बताया कि 24 और 25 अक्तूबर की रात गोमती-छपरा ट्रेन में गोरखपुर रेलवे स्टेशन से मोबाइल फोन चोरी किए थे। इस संबंध में जीआरपी गोरखपुर में प्राथमिकी दर्ज है। इसके अलावा दोनों ने शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के कोटिया स्थित एक सरकारी विद्यालय के कमरे का ताला तोड़कर टैबलेट, टीवी, हार्ड डिस्क, खाने-पीने का सामान और गेहूं-चावल चोरी करने की बात भी स्वीकार की।
पुलिस के अनुसार, चोरी का सामान नेपाल ले जाकर 22 हजार रुपये में बेच दिया गया था। बिक्री से मिली रकम में से बची नकदी आरोपियों के पास से बरामद हुई है। इस मामले में शोहरतगढ़ थाने में भी प्राथमिकी दर्ज है। बरामदगी के आधार पर कपिलवस्तु थाने में भी प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार सुमित उर्फ महाकाल के खिलाफ मारपीट, धमकी, एनडीपीएस अधिनियम, आर्म्स एक्ट और गुंडा एक्ट समेत कई मामले पहले से दर्ज हैं। पूछताछ के बाद बाल अपचारी को बाल सुधार गृह, बस्ती भेज दिया गया जबकि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें