फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डीसीएम और ट्रक की में टक्कर वृद्ध की मौत

Thu, 29 Jan 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के मधुबेनिया चौराहे के पास बुधवार शाम डीसीएम और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई हो गई। इस हादसे में सड़क किनारे ठेला चलाकर गुजर-बसर कर रहे एक बुजुर्ग खुद्दी (70) पुत्र मुनेश्वर ठेला चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बर्डपुर नंबर 10 के टोला शिवकोटवा निवासी 70 वर्षीय खुद्दी पुत्र मुनेश्वर ठेला चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डीसीएम और ट्रक की भिड़ंत इतनी तेज थी कि उसकी चपेट में आकर बुजुर्ग सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया, लेकिन देर रात उनकी मौत हो गई। मृतक की तीन पुत्रियां हैं, जो अपने-अपने ससुराल में रहती हैं।
इस संबंध में पुरानी नौगढ़ चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। बुजुर्ग की मौत के मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें