फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: धार्मिक स्थल क्षतिग्रस्त सूचना पर दौड़े अफसर

Fri, 02 Jan 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कपिलवस्तु के रामजानकी नगर वार्ड में रामजानकी मंदिर के प्रांगण में स्थित छताहे बाबा की मजार को शुक्रवार शाम को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम को थाने पर किसी ने सूचना दी कि किसी शरारती तत्व ने मजार को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। सूचना पाकर मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर, मोहना थानाध्यक्ष सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
कस्बा वासियों के अनुसार, छताहे बाबा की समाधि स्थल को पक्का मजार को लगभग 1998 में बर्डपुर कस्बा निवासी शेषनाथ पटवा ने बनवाया था। बाबा कहीं से घूमते हुए बर्डपुर बाजार में आए थे। कुटी के पूर्व में एक बगीचे में बैठे थे। कुटी पर रहने वाले नागा बाबा उन्हें अपने साथ कुटी पर लाए थे। उनकी मृत्यु के बाद वहां समाधि स्थल बना था, जिसे बाद में पक्की मजार बना दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी विश्वजीत शौयान ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें