सिद्धार्थनगर। उप्र एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ जिला इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शनिवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर सभी ने संवर्ग के हितों की रक्षा के साथ ही संगठनात्मक मजबूती का संकल्प लिया। नपा के सभागार में शनिवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि नोडल अधिकारी एवं उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. मानवेंद्र पाल, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव और महामंत्री नरेंद्र कुमार की उपस्थिति में जिला इकाई के पदाधिकारियों ने शपथ ली। शपथ लेने वालों में सिद्धेश्वर पांडेय संरक्षक, दुर्गेश मिश्रा संयोजक, देवेश पांडेय सह संयोजक, अमित मिश्रा अध्यक्ष, आशुतोष त्रिपाठी व शीला यादव उपाध्यक्ष, आशीष कुमार महासचिव, अनुराग श्रीवास्तव सचिव, कृष्ण गोपाल पांडेय संगठन मंत्री, वसीम अकरम कोषाध्यक्ष, राजेश कुमार मीडिया प्रभारी, राजमणि मिश्रा, जितेंद्र त्रिपाठी, बिजेंद्र पांडेय, अब्दुल मोबीन कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं।