फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एलएलबी और एमएड के विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं नौ से

Mon, 02 Feb 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय व उससे संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित बीए-एलएलबी, एलएलबी व एमएड की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं नौ फरवरी से आयोजित की जाएंगी। इसके लिए परीक्षा केंद्र का निर्धारण कर दिया गया है। 20 फरवरी को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए सिद्धार्थनगर विश्वविद्यालय समेत छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय व उससे संबद्ध महाविद्यालय में संचालित तीनों पाठ्यक्रर्मों की परीक्षा के लिए केंद्र और समय सारिणी जारी की गई है। परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली का परीक्षा सुबह नौ बजे से 12 बजे तक जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक होगी। सभी विषयों की परीक्षा 20 फरवरी तक आयोजित होंगी। परीक्षा सीसी कैमरे की निगरानी में होंगी। परीक्षा नियंत्रक दीनानाथ यादव ने बताया कि परीक्षा केंद्र का निर्धारण कर दिया गया है। निर्धारित केंद्र पर समय सारिणी अनुसार परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें