- मेडिकल कॉलेज के मैसेजिंग ग्रुप में अश्लील भाषा का प्रयोग, अज्ञात सीनियर छात्र पर केस
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के मैसेजिंग ग्रुप में आपत्तिजनक और अश्लील भाषा का प्रयोग करने का मामला सामने आया है। पुरुष छात्रावास के वार्डन की तहरीर पर सदर पुलिस ने अज्ञात सीनियर छात्र के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गोरखपुर जिले के उरुवा बाजार निवासी डॉ. राहुल सिंह मेडिकल कॉलेज में सहायक आचार्य के पद पर तैनात हैं। वह पुरुष छात्रावास के वार्डन भी हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कॉलेज के मैसेजिंग ग्रुप में नए और पुराने छात्र जुड़े हुए हैं। आरोप है कि कुछ सीनियर छात्रों ने मैसेजिंग एप के माध्यम से आपत्तिजनक और अश्लील शब्दों का प्रयोग किया है। इससे कॉलेज की गरिमा प्रभावित हो रही है और छात्र भी अपमानित महसूस कर रहे हैं। वार्डन ने आपत्तिजनक संदेश भेजने वाले अज्ञात छात्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
इस संबंध में एसओ नवीन कुमार सिंह ने बताया कि वार्डन की तहरीर पर आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।