फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाल विवाह की रोकथाम के लिए दिलाई जाएगी शपथ

Thu, 05 Feb 2026 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उसका बाजार। बाल विवाह मुक्त भारत विशेष राष्ट्रीय अभियान के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर समुदाय के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए बीडीओ ने विकास क्षेत्र के सभी सचिवों और प्रधानों को पत्र लिखा है। उन्होंने शपथ दिलाने के भी दिए निर्देश हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत में बाल विवाह की रोकथाम के लिए व्यापक अभियान चलाया जाना है। यह अभियान एक फरवरी से आठ मार्च तक ग्राम पंचायतों, नगर निकायों, वार्डों एवं समुदाय स्तर पर संचालित किया जाना है। कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष श्रीश प्रताप यादव ने सभी ग्राम प्रधानों से अपील की है। बताया कि बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य बाल विवाह की रोकथाम के साथ-साथ समाज में विधिक जागरूकता और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन को बढ़ावा देना है। जानकारी दी कि 18 वर्ष से कम आयु की बालिका तथा 21 वर्ष से कम आयु के बालक का विवाह कानूनन अपराध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें