भनवापुर। ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय फूलपुर लाला के प्रांगण में शनिवार को न्याय पंचायत सोहना का बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। न्याय पंचायत सोहना के सभी विद्यालयों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मुख्य अतिथि के रूप में आशीष भारती, अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ भनवापुर और विशिष्ट अतिथि अवधेश ब्लॉक व्यायाम शिक्षक भनवापुर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संकुल सोहना के नोडल शिक्षक अनिल
कुमार गौड़ ने की। अतिथियों द्वारा फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उद्घोषक की भूमिका आस मोहम्मद ने निभाई जबकि निर्णायक मंडल में आशीष गुप्ता एवं संतराम शामिल रहे। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मनोरमा देवी ने पूरे आयोजन का सफल संचालन किया।
प्रतियोगिता में इस दौरान बलबीर सिंह, लालमणि, संतोष शुक्ला, सौरभ शुक्ला, विश्वजीत सिंह, राज कपूर, इरशाद अहमद आदि मौजूद रहे।