फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अब अंगूठा रोकेगा छात्रवृति में फर्जीवाड़ा

Sun, 02 Nov 2025 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। समाज कल्याण विभाग में फर्जीवाड़ा कर छात्रवृत्ति प्राप्त करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए इस बार आवेदन के बाद विद्यालयों में बायोमीट्रिक सत्यापन भी कराया जा रहा है। अंगूठा लगाने के बाद ही छात्रों के खाते में छात्रवृत्ति की रकम पहुंचेगी।
इससे जहां फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी, वहीं सिर्फ सही छात्राें को ही स्कॉलरशिप मिल सकेगी। हालांकि, परीक्षा के दौरान यह प्रक्रिया शुरू होने से डीएलएड के छात्र-छात्राओं की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

नई व्यवस्था के तहत अब विद्यार्थियों को विद्यालय में जाकर अंगूठे का निशान लगाना पड़ रहा है। इसके बाद ही नियमानुसार उनकी छात्रवृत्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठे का निशान लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
रविवार को डीएलएड के छात्रों का अंतिम दिन होने से उनकी परेशानी बढ़ गई। सोमवार को तीन विषयों की परीक्षा के साथ रविवार को बायोमेट्रिक का सर्वर नहीं चलने से उन्हें एक से दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

नई व्यवस्था के तहत अब छात्रवृत्ति लेने के लिए पहले स्कूल के प्रधानाचार्य को और छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी को छात्रवृत्ति के पोर्टल पर अंगूठे के निशान देने होंगे। यही वेब पोर्टल स्कूल में प्रिंसिपल और नोडल अधिकारी के अंगूठे के निशान से खुलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें