फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अब ग्राम पंचायत में बनेगा सेल्फी प्वाइंट... बदलेगा लुक

Tue, 30 Sep 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर पालिका और नगर पंचायत की तर्ज पर होगा काम
विज्ञापन


तुलसियापुर। नगर निकायों के चौराहों के सुंदरीकरण के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों के चौराहों को सुंदर बनाने के लिए काम शुरू हो गया है। ग्राम निधि से बढ़नी ब्लाॅक के लगभग आधा दर्जन ग्रामीण चौराहों पर सेल्फी प्वाइंट का निर्माण शुरू हो गया है। शीघ्र ही मोबाइल से सेल्फी लेने के शौकीनों को इसके लिए अपने गांव के चौराहों पर एक बेहतर स्थान मिल जाएगा।
विज्ञापन

बढ़नी ब्लाॅक के गनेशपुर, तुलसियापुर चौराहे के पूरब, खैरी उर्फ झुंगहवां, मड़नी, ढेबरुआ और झुलनीपुर चौराहे के सुंदरीकरण का कार्य किया जा रहा है। ब्लाॅक के सूत्रों के मुताबिक इन ग्रामीण चौराहों पर ग्राम निधि से सेल्फी प्वाइंट बनवाया जा रहा है। जिलाधिकारी डाॅ. राजगणपति आर ने पहले सभी नगर निकायों में योग मुद्रा की स्टैच्यू लगवाने के निर्देश दिए थे। उनके लग जाने के बाद अब जिले के सभी ब्लाॅकों के चयनित ग्राम पंचायतों के प्रमुख चौराहों को सुंदर बनाने के लिए सेल्फी प्वाइंट बनाने का काम शुरू हो गया है। विभागीय सूत्रों ने इस कार्य में बजट निर्धारित न होने की बात कही है। तुलसियापुर चौराहे के पूरब रेड़वरिया जाने वाले मार्ग के पश्चिम बसावन पाकर उर्फ मदरहिया ग्राम पंचायत के ग्राम निधि से काम शुरू हो गया है। इसमें ऊपर कमल का फूल व लाइट की व्यवस्था रहेगी। इसी प्रकार गनेशपुर चौराहे पर भी सेल्फी प्वाइंट बनवाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें