फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जिला बदर अभियुक्त के घर चस्पा किया नोटिस, कराई मुनादी

Sun, 27 Sep 2026 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। जिलाधिकारी के जिला बदर आदेश के अनुपालन में कोतवाली पुलिस ने रविवार को मोहल्ला ईशानगर निवासी अरबाज शाह के घर पहुंचकर आदेश की प्रति चस्पा की और मोहल्ले में मुनादी कराई। पुलिस के अनुसार अभियुक्त को छह माह की अवधि के लिए सिद्धार्थनगर जिले की सीमा से जिला बदर किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने अभियुक्त के निवास स्थान पर पहुंचकर तलाश और सत्यापन किया। इस दौरान घर पर ताला बंद मिला और अभियुक्त मौजूद नहीं था। इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार आदेश की प्रति मकान के प्रमुख एवं सहज दृश्य स्थान पर गवाहों की मौजूदगी में चस्पा की। मुनादी के माध्यम से आसपास के लोगों को बताया गया कि जिला बदर की अवधि में अभियुक्त के जिले की सीमा में प्रवेश या निवास करने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी, एसआई शम्स जावेद खान सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें