सिद्धार्थनगर। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहम्मद रफी की अदालत ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए नौ माह के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
साथ ही उस पर एक हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अदालत ने मोहाना थाना क्षेत्र से जुड़े एनडीपीएस एक्ट के मामले में नेपाल के रुपनदेही जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के कंचन निवासी शिवकुमार केवट को सजा सुनाई है। न्यायालय ने सुनवाई पूरी होने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर यह फैसला सुनाया।