सिद्धार्थनगर। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट ग्रेटर नोएडा में आयोजित यूपीआईटीएस की तरह शहर के बीएसए ग्राउंड में नौ से 18 अक्तूबर तक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 के अंतर्गत स्वेदशी मेला आयोजित किया जाएगा। इसमें हस्तशिल्पियों, कारीगरों, उद्यमियों की ओर से स्थानीय स्तर पर उत्पादित किए जा रहे उत्पादों का दीपावली पर स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी हो, इसके लिए मेला लगाया जाएगा।