फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कस्बों से नेपाल सीमा तक फैला पटाखों के अवैध कारोबार का नेटवर्क

Mon, 02 Nov 2026 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में अवैध पटाखों का कारोबार कस्बों से लेकर नेपाल सीमा तक फैला होने के मामले सामने आ रहे हैं। इटवा और बांसी में भारी मात्रा में पटाखों की बरामदगी के बाद अब सीमा पर तस्करी का मामला सामने आया है। इससे अवैध भंडारण और कारोबार को लेकर चिंता बढ़ गई है। दिवाली के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन ने दुकानों तथा संदिग्ध ठिकानों की जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन

हाल ही में कोटिया बॉर्डर पर एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने बाइक से नेपाल ले जाए जा रहे 22.8 किलोग्राम पटाखे बरामद किए थे। इस कार्रवाई में एक व्यक्ति को पकड़ा गया था। बरामदगी के बाद आरोपी और पटाखों को कस्टम कार्यालय बढ़नी को सौंप दिया गया। सीमा पर हुई इस कार्रवाई ने एक बार फिर जिले में पटाखों की तस्करी के पुराने मामलों को चर्चा में ला दिया है।
इससे पहले 23 अक्तूबर 2026 को इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर कमदालालपुर गांव के पास एक किराना स्टोर के बगल में छापेमारी कर 175.73 किलोग्राम अवैध आतिशबाजी बरामद की गई थी। इसमें बम, अनार, चकरी और फ्लावर पॉट समेत कई तरह के पटाखे शामिल थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की थी।
विज्ञापन

वहीं, 26 अक्तूबर की रात बांसी कोतवाली पुलिस ने शास्त्रीनगर के बगहवा कोमर में एक नवनिर्मित मकान पर छापा मारकर दो बोरे और एक गत्ते में रखे विभिन्न कंपनियों के पटाखे बरामद किए थे। मौके से मो. वकील निवासी शास्त्रीनगर को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार, पटाखों के भंडारण से संबंधित कागजात मांगने पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
वहीं, 31 अक्तूबर 2023 को अलीगढ़वा बाजार में एक मकान में विस्फोट हुआ था। इस घटना में चार लोगों की मौत हुई थी और कई लोग घायल हुए थे। शुरुआती जांच में पटाखों से विस्फोट की आशंका जताई गई थी। हालांकि, घटना के कारण को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट सामने आई थीं। इसके बाद बर्डपुर और मोहाना क्षेत्र में भी छापेमारी के दौरान पटाखे बरामद किए गए थे।
लगातार सामने आ रहे मामलों को देखते हुए पुलिस ने थाना स्तर पर टीमों को अलर्ट किया है। पटाखा दुकानों और लाइसेंसधारकों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें