फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पांच किलो चांदी और नकदी के साथ नेपाल का युवक गिरफ्तार

Wed, 22 Oct 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
एसएसबी की गिरफ्त में चांदी व पीली धातु के साथ आरोपी। स्रोत एसएसबी
विज्ञापन
खुनुवां। शोहतगढ़ क्षेत्र के खुनुवां बाॅर्डर पर बुधवार सुबह एसएसबी 43वीं वाहिनी और पुलिस की संयुक्त टीम एक संदिग्ध नेपाली को पकड़ा। पहचान नेपाल के रुपनदेही जिले के सैना-मैना नगर पालिका-11 थाना सालझंडी निवासी नारायण प्रसाद घिमिरे के रूप में हुई है।
विज्ञापन

उसके पास से कुल 3.80 लाख रुपये नकदी, पांच किलो 95 ग्राम चांदी के सिक्के और 57.14 ग्राम पीली धातु (संभावित सोना) बरामद हुए। दोनों टीमें चांदी और सोने के बारे में जानकारी ले रही हैं। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया नेपाली नागरिक 15 साल बाद दिल्ली से नेपाल लौट रहा था। वह दिल्ली स्थित स्क्रैप की कंपनी में काम करता था।
जानकारी के मुताबिक, पूछताछ में घिमिरे ने बताया कि वह दिल्ली के मंडोली इंडस्ट्रियल एरिया में प्रवीण गोयल की स्क्रैप कंपनी में पिछले 15 वर्षों से कार्यरत था और भाई टीका पर्व पर नेपाल में अपने रिश्तेदारों से मिलने जा रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि घिमिरे अपने साथियों के सहयोग से राज शर्मा (दिल्ली निवासी) की कार से नेपाल की यात्रा पर पैतृक घर जा रहा था।
विज्ञापन

सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि मंगलवार को राज शर्मा निवासी सेक्टर जे 22 लाजपत नगर-4 दिल्ली अपनी कार से नेपाल के कपिलवस्तु जिले के चार नंबर स्थित अपनी बहन कमला आचार्य के घर जाने के लिए अपने पहाड़ी समुदाय के साथियों बसंत कुमार, ईश्वरी प्रसाद शर्मा, पदम बहादुर विक व उनकी पत्नी और एक छोटे बच्चे के साथ अपने घर नेपाल जा रहे थे।
इसी बीच नारायण प्रसाद घिमिरे बैग लेकर पहुंचा। नेपाल आने वाली सूपा देउराली ट्रैवल्स की गाड़ी की सीटें फुल होने पर लाजपत निवासी कृष्णा शर्मा ने अर्टिगा मालिक राज शर्मा से नेपाल जा रहा था। घिमिरे के पास से नेपाली नागरिकता प्रमाणपत्र, निर्वाचन आयोग नेपाल की ओर से जारी मतदाता पहचान पत्र और भारतीय आधार और पैन कार्ड भी मिले हैं। दोहरी नागरिकता की आशंका पर संयुक्त टीम पूछताछ कर रही है। बरामद चांदी और सोना कहां से लेकर आ रहा था और उसके पास इतनी मात्रा में कैसे उपलब्ध थे, इसके बारे में जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें