फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एसआईआर में लापरवाही, 542 बीएलओ को नोटिस

Sat, 22 Nov 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान- 2025 के अंतर्गत पांचों तहसीलों का निरीक्षण किया। इस दौरान नौगढ़, शोहरतगढ़, इटवा, डुमरियागंज व बांसी तहसील क्षेत्र के 542 बीएलओ द्वारा 10 प्रतिशत से भी कम एसआईआर का काम करने का मामला सामने आया।
विज्ञापन

डीएम ने 10 प्रतिशत से कम काम करने वाले बीएलओ को स्पष्टीकरण व कठोर चेतावनी के निर्देश भी दिए। इसमें नौगढ़ तहसील क्षेत्र के 106 बीएलओ, शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के 98, डुमरियागंज के 57, बांसी के 161 व इटवा तहसील क्षेत्र के 120 बीएलओ शामिल हैं। इसमें सबसे खराब स्थित बांसी व इटवा तहसील क्षेत्र की है। जहां के बीएलओ ने अभी तक 10 प्रतिशत से कम एसआईआर कार्य किया है। इसमें सहायक अध्यापक आठ, शिक्षा मित्र 108, पंचायत सहायक 78, रोजगार सेवक 133, आशा 18, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 190 व छह सफाई कर्मी शामिल है।
इनके खिलाफ नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगते हुए कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया है। डीएम ने निर्देश दिया कि एसआईआर महत्वपूर्ण कार्य को समय से पूर्ण न करने की स्थिति में कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें