भनवापुर क्षेत्र के शाहपुर में आयोजित माता बैठक में जानकारी देती एएनएम कुमारी। संवाद
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के शाहपुर में शुक्रवार को संचार गतिविधि और माता बैठक का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को टीकाकरण व जांच के लिए जागरूक करते हुए एएनएम कुमारी ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान गर्भवतियों की जांच के साथ टीकाकरण के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है।
आगे बताया कि गर्भवतियां माह के एक, नौ, 16 व 24 तारीख को सीएचसी पर आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शिविर में जांच जरूर कराएं। जांच के दौरान आवश्यकता पड़ने पर निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा के साथ ही कम हीमोग्लोबिन पाए जाने पर आयरन-शुक्रोज लगा कर खून के स्तर को बढ़ाया जा सकता है, जिससे प्रसव के दौरान खून के कमी की समस्या ना हो। एएनएम ने इस दौरान शिशुओं का वजन लेने के साथ ही ठंड से बचाव के लिए जागरूक किया।
सुपरवाइजर ध्रुव चंद्र ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान संतुलित पोषण युक्त आहार लेने, समय पर टीकाकरण कराने के साथ ही संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रियंका, कुशलावती, माता, रजिया आदि मौजूद रहीं।