फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पॉलिथीन में मिला नवजात का शव, हत्या कर फेंकने का आरोप

Fri, 31 Oct 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के पूरब सूखे पोखरे के पास बुधवार की रात पॉलिथीन में नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नवजात की मां विधवा है और उसने प्रेमी पर बच्चे की हत्या करने का आरोप लगाया है। उसने शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि विधवा होने के बाद से वह पांच वर्षों से अपने मायके में रह रही है। उसका गांव निवासी एक युवक से प्रेम संबंध हो गया था और वह 18 माह से शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण कर रहा था।
विज्ञापन

लगभग आठ महीने पहले जब वह गर्भवती हुई तो उसने शादी का दबाव बनाया। पर वह बार-बार बहाना बनाकर टालता रहा। 23 अक्तूबर को उसने पुत्र को जन्म दिया। उसी दिन उसके प्रेमी ने बताया कि बच्चा बीमार है तथा उसको कुछ दिनों के लिए अस्पताल के जार में रखना पड़ेगा।
आरोप है कि वह बच्चे को लेकर चला गया और उसे मारकर पाॅलिथीन में भरकर गांव के पूरब पांच सौ मीटर दूर सूखे तालाब में फेंक दिया। इसके बाद जब वह बच्चे के बारे में पूछती तो बच्चा अस्पताल में है कहकर टालता रहा। बुधवार की रात गांव वालों ने उसे सूचना दी कि एक नवजात बच्चे का शव गांव के पूरब पाॅलिथीन में पड़ा है। वहां जाकर देखा तो उसका ही बेटा था।
इसके बाद उसने डायल 112 नंबर पर फोन कर पीआरवी को सूचना। महिला ने अपने प्रेमी और बच्चे की हत्या में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल गौरव कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें