फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नौगढ़ ने शोहरतगढ़ को 40 रन से हराया

Sat, 06 Sep 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को एक दिवसीय मैत्री मैच का आयोजन हुआ। इसमें नौगढ़ ने शोहरतगढ़ को 40 रन से हरा दिया। मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए दुर्गेश ने चार विकेट चटकाए। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। टाॅस नौगढ़ ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नौगढ़ ने निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 195 रन बनाएं। इसमें टीम की ओर से शिवम ने शानदार अर्द्धशतकीय 60 रन की पारी खेली। श्याम ने 47 और अनवर ने 31 रन का योगदान किया। नौगढ़ की तरफ से गेंदबाजी करते हुए देवराज ने तीन, अर्जुन ने दो और शफीकुर ने एक विकेट चटकाए।
विज्ञापन

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी शोहरतगढ़ की टीम कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी। पूरी टीम 155 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गई। इससे नौगढ़ ने इस मुकाबले को 40 रन से जीत लिया। शोहरतगढ़ की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए पन्नू ने 40, सचिन ने 37 व शिवकुमार ने 32 रन की पारी खेली। नौगढ़ के तरफ से गेंदबाजी करते हुए दुर्गेश ने चार और शैलेंद्र व प्रेम ने तीन-तीन विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें